Breaking : निगम, मंडल, आयोग की नियुक्तियां रद्द, मंत्रालय ने जारी किया आदेश, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद एक और बड़ा निर्णय लेते हुए सरकार ने निगम, आयोग व मंडल में की गई नियुक्तियां समाप्त कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने पुरानी नियुक्तियां समाप्त की है और इसकी सूचना समस्त विभाग और सचिवों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

बता दें कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने क बाद कुछ नेताओं ने स्वमेव इस्तीफा दे दिया था। वहीं कुछ नेता अभी भी पदों पर बने हुए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागों को पत्र जारी करते हुए पुरानी नियुक्तियां समाप्त करने के आदेश दिए हैं। अब निगम, मंडल व आयोगों में भाजपा अपने नेताओं की नियुक्तियां करेगी। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल के गठन के बाद नए सिरे से मंडलों व निगमों में पद बांटे जाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 18 लाख आवास योजना के साथ इन योजनाओ पर लिया निर्णय

Related Articles

Back to top button