पांडुका-जतमई मार्ग पर दिखा भालू, महुआ बिन रहे ग्रामीणों के पास पहुंचा, मची-अफरातफरी, वन विभाग की अपील, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गर्मी बढ़ते ही पानी और खाने की तलाश में वन्यप्राणी जंगलों से निकलकर रहवासी क्षेत्रों में पहुंच रहे है। आज शनिवार को गरियाबंद जिले के पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत पांडुका-जतमई मुख्य मार्ग पर ग्राम तौरेंगा के पास जंगली भालू के दिखने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सड़क पार करते भालू को देख राहगीरों की भीड़ लग गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार, जंगल में महुआ बिन रहे ग्रामीणों के पास अचानक भालू पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह भालू को वहां से भगाया, जिसके बाद वह सड़क पर आ गया। सड़क पर लोगों की हलचल देखकर भालू तेजी से दौड़ते हुए वापस जंगल की ओर चला गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर भालू का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में कैद किया तथा वन विभाग को इसकी सूचना दी। बता दे कि इन दिनों महुआ और अन्य वनोपज संग्रहण के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों में जा रहे हैं, जिससे वन्य जीवों से आमना-सामना होने की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसे में वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं, समूह में रहें और सावधानीपूर्वक वनोपज संग्रहण करें।

जंगल से लगे गांवों में वन्य जीवों की लगातार आवाजाही के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने किसी भी वन्य जीव के दिखने पर तत्काल सूचना देने की सलाह दी है।

वीडियो 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद के जंगल में भालू का आतंक, महुआ बीनने गए ग्रामीण पर जानलेवा हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button