भीष्म टी-90 टैंक सहित अन्य सुरक्षा हथियार पहुंचे रायपुर, कल हेलीकॉप्टर और जवानों का दिखेगा रोमांचक एक्शन

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर में कल से आयोजित होने वाले भव्य सैन्य समारोह के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरणों का काफिला रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा। शहर के नागरिकों में इसे लेकर ख़ास उत्साह रहा। सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे। पूरे रैली में शामिल वाहनों में तिरंगा लहराता रहा।

बता दे कि राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 05 से 06 अक्टूबर को होने वाले भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह की तैयारी जोरों पर है। इसमें शामिल होने के लिए भारतीय सेना की सैन्य हथियार राजधानी पहुंच चुके है, जिसमें भीष्म टी-90 टैंक, बीएमपी, एल-70, जेएडयू-23, स्ट्रेला और लोरोस शामिल हुए।

इसका इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ज़ोरा के मुख्य गेट पर सुबह कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। भीष्म टैंक और दूसरे सैन्य उपकरणों को वाहनों सहित फूल-मालाओं से सजाया गया था। लोगों ने इस आकर्षण क्षण को अपनें मोबाईलों में फोटो और वीडियों के रूप में रिकार्ड किया। जहां से भी यह काफिला गुजरा, वहां ’भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

साइंस कॉलेज मैदान में सैनिको ने किया रिहर्सल

साइंस कॉलेज मैदान में सैनिको ने डेयर डेविल स्टंट और खुखरी डांस और मिलेट्री बैंड का पूर्वाभ्यास किया।  रायपुर पहुंचे भीष्म t-90 टैंक का कलेक्टर तथा एसएसपी ने बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान वे टैंक के कॉकपिट पर पहुंचें तथा टैंक की खासियत के बारे में सैन्य अधिकारियों से जाना।

मुख्यमंत्री को  दिया गया आमंत्रण

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राजधानी रायपुर में आगामी 05 और 06 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल होने का भारतीय सेना के ब्रिगेडियर अमन आनंद और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आमंत्रण दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप भी उपस्थित थे।

वीडियो

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

भारतीय सेना के जवान पहुंचे रायपुर, दिखाएंगे अपनी सैन्य ताकत, कलेक्टर ने किया स्वागत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन