गरियाबंद ब्रेकिंग: पुलिया से नीचे गिरी बाइक, एक की मौत दो घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- जिले में सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है, वहीं लोग घायल है। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी। बाइक में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए। घटना बरकानी से देवभोग मार्ग के बीच घुमरगुडा गांव के पास की है।
जानकारी के अनुसार देवभोग से अपने घर एक ही बाइक पर तीन लोग बरकानी जा रहे थे। घुमरगुड़ा मोड के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो व्यक्ति बसंत यादव और टीकचंद यादव को गंभीर हालत में देवभोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी घुमरगुडा निवासियों ने पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया व घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग भेजा गया है। थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने घटना की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिया से गिरकर ऐसे पड़े रहे युवक।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन