राजिम ब्रेकिंग : शादी की खरीददारी करने जा रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई है, वहीं एक की हालत गंभीर है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 3 बजे पाण्डुका से जतमई मार्ग में ग्राम रजनकटा व खट्टी के बीच की यह घटना है। जिसमें ग्राम तौरेंगा निवासी मां बेटा अपनी बाइक से साप्ताहिक बाजार पाण्डुका शादी की खरीदी के लिए जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार ने पीछे ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ग्राम तौरेगा निवासी मान बाई साहू (70) की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक अशोक कुमार साहू (32) की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग महिला के सर फट गया। कार ने टक्कर मार कर भागने की कोशिश की जिसे आसपास के ग्रामीणों ने एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 108 को फोन किया गया पर समय पर नहीं पहुंची। फिर निजी वाहन से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका पुलिस की मदद से पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मान बाई को मृत घोषित कर दिया। वही अशोक कुमार की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें की पांडुका से मुड़ागांव तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस बीच खट्टी और रजनकटा के बीच दोनों मोड में भी तक कोई सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगाया गया जिसके कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं होते रहती है। अब तक खट्टी, रजनकटा गांव के बीच लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा चुके हैं।

Video-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JSETNQGXkLs0YBaCYhydqR

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग : राजीनामा के लिए पैसे मांग रही थी पत्नी, पेचकस मारकर पति ने कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन