जिला अस्पताल में जलपरी जैसा अनोखे बच्चे का जन्म, देखने उमड़ी लोगों की भीड़, डॉक्टर ने बताया छत्तीसगढ़ का पहला केस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गर्भवती महिला ने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया जो बिल्कुल जलपरी जैसा दिख रहा था। डॉक्टरों से लेकर अस्पताल के स्टाफ तक, हर कोई हैरान रह गया। दुर्भाग्य से, जन्म के कुछ ही घंटों बाद बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा जलपरी सिंड्रोम (सिरेनोमेलिया) कहा जाता है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 1 अक्टूबर को धमतरी जिला अस्पताल में एक महिला प्रसव के लिए आई थी। उसके पेट में पानी नहीं था। इस स्थिति के कारण, तुरंत सिजेरियन डिलीवरी करना जरूरी पड़ा। बच्चे का ऊपरी शरीर साफ था, उसकी आंखें, नाक और दिल विकसित थे, लेकिन रीढ़ का निचला हिस्सा जुड़ा हुआ था। बच्चे का निचला शरीर जलपरी जैसा दिख रहा था। बच्चे का जन्म दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ। बच्चे के जन्म से डॉक्टर और नर्स दंग रह गए। इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में मरीजों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे का वजन केवल 800 ग्राम था और प्रसव के बाद उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। यह दुर्लभ बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। दुर्भाग्य से, तीन घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे बच्चे अक्सर ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाते। डॉक्टर इसे छत्तीसगढ़ का पहला मामला बता रहे हैं। चिकित्सकीय रूप से इस बच्चे को जलपरी सिंड्रोम (सिरेनोमेलिया) कहते हैं। ऐसे बच्चों का लिंग जन्म के बाद भी अज्ञात रहता है।
धमतरी में जन्मा यह शिशु भले ही कुछ देर ही इस दुनिया में रह पाया, लेकिन अपने अनोखे और विचित्र रूप के कारण सभी को हैरान करने वाला है। बच्चे की मौत के बाद परिजन काफी गमगीन है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c
यह खबर भी जरुर पढ़े
अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म देने के बाद बाथरूम से बाहर फेंका, नाजायज पिता ने कर दिया ये काम