साहू समाज युवा प्रकोष्ठ ने भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार को दी बधाई: इंद्रकुमार साहू गांव-गांव कर रहे हैं जनसंपर्क

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-अभनपुर:- अभनपुर परिक्षेत्र साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी को उनके निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकार कर बधाई दी। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सागर साहू, उपाध्यक्ष शशिकांत साहू, दौलत साहू, रामानंद साहू, सत्यप्रकाश साहू, महामंत्री संतोष साहू, कर्मा सेना, टेकराम साहू, युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मृत्युंजय साहू, सहसचिव किशोर साहू, चंद्रप्रकाश साहू, संगठन मंत्री दानी साहू, प्रेम साहू, पिंटू साहू, वैभव साहू, भूपेंद्र साहू आदि शामिल है।
भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू गांव-गांव कर रहे हैं जनसंपर्क
अभनपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू क्षेत्र के सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। वे ग्राम चंडी के चंडी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। ग्राम चंडी मे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इंद्र कुमार साहू का आत्मीय स्वागत किया। श्री साहू खोरपा मंडल के विभिन्न गांव चंडी, मोहंदी, बेलर, भाटापारा, कोपेडीह, संकरी, राखी, उल्बा पहुंचकर जन चौपाल लगाकर आम जनता से क्षेत्र के समस्याओं पर चर्चा किया। वहीं कार्यकर्ता सहित आम लोगों ने इंद्र कुमार साहू को विधानसभा चुनाव में जीतने का आश्वासन दिया।

उल्बा में बाबा गुरु घासीदास का पूजा अर्चना कर जैतखाम में श्रीफल भेटकर सर्व समाज की कल्याण की कामना भी किया। उल्बा अटल चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू ने कांग्रेस सरकार की नाकामी एवं वर्तमान विधायक धनेंद्र साहू पर तीखा तंज करते हुए कहा अभनपुर का पिछड़े हालात, लाचार कानून व्यवस्था, गांव-गांव में अवैध शराब बिक्री, सट्टा, गंज के तस्करी, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य की बिगड़ी व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास से गरीब जनता को वंचित करके रखना, क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी, लावारिस मवेशियों के द्वारा किसानो के खेतों को अनियंत्रित चराई, वर्मी कम पोस्ट के नाम पर किसानो से धोखा तथा अनेक अलोकतांत्रिक गतिविधियों को जनता के सामने गिनाए।

इस दौरान सभा को राघवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष पारसमणी साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू, डॉक्टर मनीष साहू ने सम्बोधित करते हुए सरकार के वादा खिलाफी एवं क्षेत्रीय विधायक के भेदभाव पूर्ण नीति का जमकर विरोध किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, राघवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष पारसमणी साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू, माधव प्रसाद मिरी, भारत बैस, डॉ मनीष साहू, उमेश अग्रवाल, गोविंद राम साहू, अनिल साहू, लीलाराम साहू, बिहारी साहू, लोकनाथ साहू, रामचरण साहू, यशवंत ठाकुर, रामलाल साहू, रणजीत सिंह, हरीश साहू, तुलाराम साहू, पुष्पा देवी साहू, अंबिका कोसले, केसर साहू, कमीन साहू, दमयंती साहू, अनीता पांडे, संजय साहू, मानसिंह साहू, नरोत्तम साहू, डागेश साहू, संतोष साहू, टेटकू राम विश्वकर्मा, थानू यदू, रामजी साहू ,यशवंत साहू, राजेंद्र शर्मा, देवघर साहू, अजय गायकवाड, नरेंद्र कुर्रे, प्यारेलाल साहू, प्रहलाद साहू, बिहारू राम साहू, रामखिलावन यदू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film