भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बाइक सवारों ने चलाई गोली, 9 महीने में 9 नेताओं की हत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना रविवार रात 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशीम राय पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं वारदात नक्सली घटना या आपसी रंजिश अब तक स्पष्ट नही हो पाया है। मामला कांकेर जिला के पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

अशीम राय

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात 8 बजे पखांजुर पुराना बाजार चौक के पास भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशीम राय स्कूटी से गढ़चिरौली मार्ग तिराहे से गुजर रहे थे, जहां रविवार को छोटा बाजार लगता है। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात हमलावर बाइक से आए और फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बादँ मौके पर भाजपा समर्थकों एवं लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं घटना के बाद पखांजुर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

इधर घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। पखांजुर पुलिस आरोपी की खोजबीन के लिए जुट गई है।

9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

बताया जा रहा है कि पखांजूर नगर पंचायत में अभी कांग्रेस का कब्जा है। यहां कांग्रेस के बप्पा गांगुली अध्यक्ष हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया है। 9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग भी होनी है। बीजेपी के पक्ष में 11 पार्षद हैं। कहा जा रहा है कि वोटिंग से पहले किसी ने टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया है। बीजेपी के 8 पार्षद जीते थे और कांग्रेस के 7 पार्षद जीते थे, जिसमें से अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के 2 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बना लिया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, मंदिर से घर लौट रहा था तभी उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन