पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने नवापारा बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियो ने किया वृक्षारोपण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस अभियान में अधिक से आधिक लोगों को जुड़ने की अपील की है । इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है । लोग जागरूक होकर वृक्षारोपण का अभियान चला रहे है । लोगों के साथ साथ अधिकारी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे है।

इसी कड़ी में आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के नवापारा राजिम संभाग के संभागीय, उपसंभाग एवं वितरण केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा फलदार पौधे रोपे गए। यह वृक्षारोपण कार्यालय परिसर में किया गया। जिसमें बरगद, पीपल, नीम, अमरूद, सीताफल, बेल, जामुन, अशोक जैसे छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण के साथ इनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यपालन यंत्री एस के गुप्ता के संरक्षण एवं सहायक यंत्री एम एल सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन नवापारा राजिम के अधिकारी गण सहायक यंत्री एम के शुक्ला, एस के साहू, श्रीमती ममता ध्रुव, कनिष्ठ यंत्री महादेव देवांगन, जानसन बंजारे, ओमेश चंद्राकर, ढालेंद्र ठाकुर, धीरेंद्र राणा, आदित्य वर्मा, छितिज साव सहित संभाग के कर्मचारी लोमेंद्र तिवारी, विजेंद्र वर्मा, संतोष जोशी, मेघनाथ साहू, गजेंद्र साहू, अविनाश साहू, धनेंद्र देवांगन, महेश्वर साहू, अशोक साहू, जीतेश सोनी, तुलसी दिवाकर, योगेंद्र सिन्हा, सेवक ठाकुर, जयप्रकाश साहू, लीकेश निर्मलकर, रतनू निषाद, पुरषोत्तम विश्वकर्मा, ओंकार साहू, ऋषि साहू, वेदप्रकाश साहू, हिदेश्वर साहू, श्रीमती अंकिता साहू, श्रीमती रूखमणी साहू, श्रीमती रानी सिंह सम्मिलित हुए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले ने बनाया नया वर्ल्ड रिकार्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम हुआ दर्ज

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल