भाजपा नेत्री के बेटे की हत्या: गुस्सा परिजन ने किया चक्काजाम, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री सरिता ढीमर के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं बीच बचाव करने आए युवक के दोस्त पर भी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक का किसी दूसरे युवक से विवाद हुआ था। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार डोंगरगांव के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली सरिता ढीमर महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनका बेटा शेखर ढीमर(25) मंगलवार रात को अपने दोस्त अजय कुमार के साथ घूमने गया था। जहां उसका किसी बात को लेकर सूरज रुपलानी नाम के साथ विवाद हो गया।
आरोपी ने घर से चाकू लाकर किया हमला

विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज करते हुए सूरज अपने घर चला गया। इसके बाद वह वहां से लौटा तो उसके पास चाकू था। वापस लौटने के बाद सूरज ने फिर से दोनों से झगड़ा करना शुरू कर दिया और शेखर से मारपीट की। मारपीट के बाद उसने चाकू निकालकर शेखर के पेट पर कई वार किए। ये देखकर शेखर के दोस्त अजय कुमार ने बीच बचाव भी किया। मगर सूरज ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्तीे

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं आस-पास के लोग इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय का इलाज जारी है। अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटना के बाद से ही शहर में आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान ही देर रात पुलिस को आरोपी अपने घर के पास मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्यवाही कर रही है।

परिजनो ने किया चक्काजाम

चक्काजामवहीं अगले दिन गुस्साए परिजन डोंगरगांव-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपी को उनके सामने लाया जाए। इस बात को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए थे। जिसके बाद आरोपी को छुरा थाने में रखा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाया, तब जाकर 4 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ है।
हत्या की अन्य खबरे भी पढ़े

पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या: जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button