अभनपुर ब्रेकिंग: भाजपा की पहली जीत, इंद्र कुमार साहू 15 हजार ज्यादा वोटो से जीते

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा ने पहला नतीजा आ गया है। रायपुर जिले के अभनपुर सीट से भाजपा के इंद्र कुमार साहू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू को 15 हजार वोटों से शिकस्त दी है। भाजपा बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। रुझानों में भाजपा 55 सीटों और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है।

भाजपा में जश्न का माहौल है। उनका कहना है कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की। वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है। प्रदेश की ऐसी 15 सीटें हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़त का अंतर 1000 वोट से भी कम है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

CG ELECTION RESULT : जानिए 90 विधानसभा की स्थिति, कौन आगे-कौन पीछे, देखिए दिग्गजों की स्थिति

Related Articles

Back to top button