नवापारा में भाजपा का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

आक्रामक लहजे में भाजपा नेताओं ने छोड़े तीखे बाण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा:- नवापारा के बस स्टैण्ड में मंगलवार को दोपहर 12 से भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन रखा गया था। इस धरना प्रदर्शन में मौजूद भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रहार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू ने कांग्रेस सरकार पर जम कर प्रहार किया उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है ।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कांग्रेस की ये सरकार चखना से लेकर रेत, मुरूम, शराब के कारोबार में लिप्त हैं। दो हजार करोड़ रूपए का शराब घोटाला जग जाहिर हैं। कहा कि चारो तरफ अंधेरा हैं कांग्रेस सरकार लुटेरा हैं। इन सबका हिसाब विधानसभा चुनाव में जनता करेगी। श्री साहू ने कहा कि इस सरकार के बदलते ही ग्राम पंचायत नवागांव(ल) का पोल खोलेंगे। सब त्रस्त हैं, जनता पस्त हैं और ये भ्रष्टाचार में मस्त हैं।

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि ये चुनाव हम सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव हैं। हम सब मिलकर डटकर मेहनत करे। कांग्रेस के पिछले पौने पांच साल के शासनकाल में जनता त्रस्त हो गई हैं। किसानो को एक किश्त में पैसा मिलना चाहिए परंतु ये सरकार तीन-चार किश्तो में देती हैं। ऐसे सरकार को बर्खाश्त करना हैं। श्री बजाज ने कहा कि जनता अब कमर कस चुकी हैं कमल का फुल खिलेगा और हमारी सरकार बनने पर जनता का हमदर्द बनकर काम करेगी।

कांग्रेस सरकार को करेंगे बर्खाश्त

भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार को दो महिना बाद होने वाले चुनाव में बर्खाश्त करेंगे भाजपा संकल्पित हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देशवासियो के लिए वैक्सिन की व्यवस्था में लगे रहे और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार गांव-गांव में दारू भिजवाने में लगे रहे। कहा कि हमने सामाजिक समरसता का भाव रखते हुए अपनी राजनीति का शुरूआत किया हूं।

पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाते हुए कहा कि जो नालियां ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही हैं ये बहुत ही बेढंगे ढंग से किया जा रहा हैं। इससे संबंधित मुहल्ले के लोग जीवन भर परेशान रहेंगे। भाजपा की सरकार बनते ही इसे सुव्यवस्थीत किया जाएगा। ये शहर का ज्वलंत समस्या हैं। उन्होने अपनी बात काफी विस्तार से रखी। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष टंकराम वर्मा, किसान नेता चंद्रिका साहू, भूपेंद्र सोनी, अभनपुर के मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम ये रहे उपस्थित

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू ,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, भाजपा अभनपुर क्षेत्र के प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष टंकराम वर्मा, पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, किसान नेता चंद्रिका साहू, भाजपा नेता टीकमचंद साहू, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, चंपारण मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस साहू, नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, संजय साहू, मुकुंद मेश्राम, भूपेंद्र सोनी सहित

नपा के पूर्व उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा, नत्थुराम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, तुकाराम साहू, आशीष गोलछा, डॉ फुलजी साहू, नवल साहू, पार्षद रवि साहू, ओमकुमारी साहू, मयाराम साहू, बाबी चांवला, पदिमनी सोनी, धीरज साहू, अशोक नागवानी, रेशम हुंदल, छन्नु साहू, रोमी चांवला, सिन्टू जैन, अनुज राजपूत, संजु साहू, धनमती साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, कुंदन बघेल, मुश्ताक सुलड़ा, अकरम रिजवी, टंकू सोनी, मनीष देवांगन, सरोज साहू, अनिता धीवर, भोलाराम चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में मौजूद थे। धरना प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया। संचालन नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film