डॉक्टर के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 9 गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पाया कि आरोपियों ने एक युवती के साथ मिलते समय डॉ. बी राठौर का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। मामला दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को मिला था सुसाइड नोट

जानकारी के मुताबिक आयुर्वेदिक डॉक्टर बी राठौर ने भिलाई टाटा लाइन स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे। डॉक्टर राठौर आत्महत्या से दो दिन पहले भिलाई आए थे और यहां अपनी बहन के घर ठहरे थे। रात में खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को डॉ राठौर के पास एक सुसाइड नोट मिला।

उसमें पता चला है कि एक लड़की के साथ डॉक्टर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मानसिक परेशानी और सामाजिक बदनामी के अलावा कुछ लोगों के नाम भी लिखे थे। पुलिस जांच में पता चला है कि सामाजिक बैठक में शामिल लोगों ने मृतक की बंद कमरे में लड़की से मुलाकात का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। इसके अलावा वे लगातार फोन करके 5 लाख की मांग करते रहे। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।

ब्लैकमेल करने वाले 9 गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कांकेर के ग्राम राजापारा पुरी निवासी आशीष यादव (23 वर्ष), शत्रुघन सिन्हा (35 वर्ष), ग्राम स्कूल पारा पुरी निवासी सचिन कुमार हिड़को (23 वर्ष), पटेल पारा रामपुर निवासी रितेश नरेटी उर्फ सोनू (31 वर्ष), मयाना निवासी डिगेश सिन्हा (36 वर्ष), वार्ड 15 बाजार पारा पुरी निवासी अनिल सिन्हा (38 वर्ष), ग्राम नियानी बालोद निवासी सतीश साहू (27 वर्ष), जेल कॉलोनी जगदलपुर निवासी कान्हा मरकाम उर्फ कन्हैया और बालोद निवासी नवीन निर्मलकर को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Related Articles

Back to top button