नक्सली मुठभेड़ : 5 महिला और 7 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद, मौके से कई हथियार और माओवादी सामग्री भी मिले

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बस्तर में पुलिस फोर्स की टीम ने एक बार फिर नक्सलियों के इलाके में घुस कर 12 लोगों का एनकाउंटर कर दिया है। जवानों ने नक्सलियों की हथियार बनाने वाली मशीनों को भी नष्ट किया है। मारे गए नक्सली CRC (सेंट्रल रीजनल कमेटी) के सदस्य है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर 3 जिलों की पुलिस टीम ने लगभग 48 घंटे तक यह ऑपरेशन चलाया।

बस्तर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल सुन्दरराज पट्टिलिंगम ने नक्सली मुठभेड़ पर कहा कि कल बीजापुर में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर हमारे सुरक्षा बल ऑपरेशन के लिए निकले थे। रात लगभग 9 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान 5 महिला और 7 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए है। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को जंगल की ओर भागने पर मजबूर होना पड़ा। इससे पता चलता है कि उनका आधार कमजोर हो चुका है। वे काफी हद तक अपनी ताकत खो चुके है।

जवानों ने मुठभेड़ के दौरान माओवादियों का कैम्प ध्वस्त कर मौके से कई हथियार, टेक्टिनकल टीम द्वारा बनाया हुआ राकेट लांचर सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की है।

मुख्यमंत्री ने की सराहना 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर प्रदेश में शांति और विकास की रौशनी फैलाने हम दृढ़ संकल्पित हैं।

हमले में घायल हुए जवानों से मिले उपमुख्यमंत्री

बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के निजी अस्पताल में मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है। उपमुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए दृढ़संकल्पित है। जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, कल अबूझमाड़ के जंगलों में हुई थी मुठभेड़

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन