मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, कल अबूझमाड़ के जंगलों में हुई थी मुठभेड़

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

बता दे कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में डीआरजी ( DRG ) और एसटीएफ ( STF ) के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए निकले थे।  सुरक्षाबल के जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया । वहीं एक जवान नितेश एक्का शहीद हो गया। साथ ही दो जवान घायल हुए है। 

नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे । मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से बात कर उनका हाल जाना।  साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश  दिए है ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल