अभनपुर ब्रेकिंग: सड़क पर मिली महिला की लाश, मामला संदिग्ध, पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर :- सड़क पर एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है। महिला की मौत किसी तेज रफ्तार गाड़ी के टक्कर मारने से हुई होगी। महिला के पैर में गाड़ी के चक्के के निशान भी हैं। पूरा मामला राखी पुलिस थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नवा रायपुर के निमोरा के पास अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। महिला के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन के टक्कर महिला की मौत की आशंका जताई है। हालांकि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 35 से 40 साल के आसपास होगी। उसने लाल साड़ी नीले बॉर्डर की पहनी हुई थी।

पुलिस को पूछताछ में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने महिला को सुबह 4-5 बजे के करीब अभनपुर की ओर से आते देखा था। जिसके बाद पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है। इस एंगल से भी जांच हो रही है कि, महिला के रोड पार करने के दौरान किसी ड्राइवर ने लापरवाही से महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

राखी पुलिस थाना के टीआई सत्येन्द्र सिंह श्याम ने बताया कि कुछ राहगीरों ने सड़क पर लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर पूछताछ की। फिलहाल महिला के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी के वीडियो को भी खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल