नवापारा ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराकर हाईवा के नीचे आए बाइक सवार, एक की मौत दो घायल, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी घूमकर लौट रहे बाइक सवार ओवरटेक के चक्कर में पिकअप से टकराकर हाईवा के नीचे आ गए। इससे बाइक में बैठी युवती योगिता यदु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवती भूमिका साहू का एक पैर कट गया। बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ है। हाईवा चालक को ने गिरफ्तार कर लिया है।

राखी थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि चंपारण निवासी युवतियां योगिता और भूमिका युवक साहित सोनी के साथ जंगल सफारी घूमने के लिए बाइक से गई थीं। वहां से वापसी के दौरान ग्राम खंडवा के पास यह हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर हादसे के बाद नवा रायपुर के ग्राम खंडवा इलाके के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और घटना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रानी पटेल जिला ने खंडवा और कुर्रू के आक्रोशित ग्रामीणों के साथ मिलकर चक्का जाम किया। उन्होंने हाईवा चालक पर कड़ी कार्रवाई करने और मृतक व घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए हाईवा को बीच सड़क पर खड़ा दिया था। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने पर उन्होंने चक्काजाम खत्म किया। मौके पर अभनपुर एसडीएम सहित राखी थाना प्रभारी एवं स्टाफ पहुंचे थे।

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर: एक की मौत, दो घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल