एक ही फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल में प्रेमी युगल के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक-युवती के शव एक ही फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में अलग-अलग जाति होने के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरईटोला के घुटरा निवासी अमर सिंह (24 वर्ष) का गांव के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाली चंपा बाई अगरिया (20 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गुरुवार रात से घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन दोनों नका पता नहीं चल रहा था। दोनों के एक साथ गायब होने से परिजनों को आशंका थी कि दोनों भाग गए हैं।
इसी बीच रविवार की सुबह बालागांव के ग्रामीण जंगल की ओर गए थे। यहां घाघी नदी के किनारे एक पेड़ से युवक-युवती का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। शवों से बदबू आने लगी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच कुछ सालों से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी थी। माना जा रहा है कि, दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
जंगल में एक ही पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस