राजधानी में फिर मर्डर: अधेड़ को मारकर रास्ते में फेंका, चेहरे को पत्थर से कुचला, हफ्तेभर में दूसरी वारदात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) में किसी ने एक अधेड़ दिव्यांग की हत्या कर दी। इसकी लाश सड़क के किनारे फेंककर हत्यारा फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर ही है।
जानकारी के अनुसार यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र का है। यहां कमल विहार सब्जी मंडी के पास यहां पुलिस को करीब 50 साल के एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश की पहचान न हो इसके लिए आरोपी ने पत्थर से सिर और चेहरे को कुचल दिया। मृतक के पास से कोई डॉक्यूमेंट भी नहीं मिला उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर फारेसिंक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस सर्च ऑपरेशन कर मामले की जांच में जुट गई है। सड़क के आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच भी की जा रही है।

हफ्तेभर में यह दूसरी वारदात
हफ्तेभर में यह दूसरी वारदात है। चार दिन पहले टिकरा पारा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकूमार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह पुरानी रंजीश बताया गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़े पूरी खबर…

 

रायपुर में फिर हुआ मर्डर : चाकू गोदकर MR की हत्या

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन