नवापारा ब्रेकिंग: चरित्र संदेह में भाई बना दरिंदा, बहन से गाली-गलौज कर घर में लगाई आग, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही बहन के घर को आग के हवाले कर दिया। घटना में घरेलू सामान सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। मामले की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जौंदा निवासी पीड़िता रामकली साहू ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका भाई सुमित साहू शराब के नशे में घर पहुंचा और चरित्र पर संदेह करते हुए अश्लील गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने घर में आग लगाने की धमकी दी और कुछ ही देर में मकान में आग लगाकर मौके से फरार हो गया।
आग लगते ही रामकली ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके पर से भाग निकला। आग की चपेट में आने से पीड़िता के घर में रखे करीब 140 किलो चावल, कपड़े-बिस्तर, 7 हजार रुपये नकद, एक बाइक समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए।
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पीड़िता के अनुसार आरोपी सुमित साहू पहले भी कई बार शराब के नशे में विवाद कर चुका है और इस बार उसने दुश्मनी की भावना से जानबूझकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रायपुर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: जवारा विसर्जन के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, साथी के साथ भी मारपीट











