Big Breaking: मंत्रियों के अलॉट हुए बंगले, देखिए किसे कौन सा बंगला हुआ आबंटित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों को बंगले अलॉट कर दिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह A1 सिविल लाइन में रहेंगे। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव डी 8 सिविल लाइन और विजय शर्मा सी 3 सिविल लाइन में रहेंगे। इसके अलावे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत E1 सिविल लाइन गांधी उद्यान के पीछे और पूर्व सीएम भूपेश बघेल E1 सिविल लाइन में रहेंगे।

संयुक्त सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहेंगे। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा को पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का शासकीय आवास अलॉट किया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का शासकीय आवास अलॉट किया गया है।

मंत्री रामविचार नेताम को पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आवास, मंत्री लखनलाल देवांगन को पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे का अवास अलॉट किया गया है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का आवास अलॉट किया गया है।

 

देखिए पूरी लिस्ट-

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नए जगह पर शिफ्ट होंगे CM विष्णुदेव साय! बदला गया सीएम हाउस का पता, जानिए कहां है नया मुख्यमंत्री निवासी

Related Articles

Back to top button