अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, मृतक ब्रेड फैक्ट्री का संचालक था

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक ब्रेड फैक्ट्री चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-130 अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सिंगीटाना के पास मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन ने सड़क पर चल रहे युवक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव सड़क किनारे पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान ग्राम खोड़री निवासी रवि दास के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि रवि दास ब्रेड फैक्ट्री चलाता था। वह कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। रवि दास के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रवि दास परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसका एक बेटा और एक बेटी है जो छोटे हैं। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

गुटखा थूकने चलती कार का दरवाजा खोला, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल