गरियाबंद-देवभोग मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटा, कार के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मैनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 130c पर नवागढ़ के आगे मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार ओडिशा से गरियाबंद की ओर जा रहे थे। कार की गति इतनी तेज थी कि नवागढ़ मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से टकरकर पलट गई। घटना रात 8 बजे की बताई जा रही है।

घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक गंभीर, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button