भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी कार, तीन जवान समेत चार की मौत, कार के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 201 कोबरा बटालियन के तीन जवानों और एक सिविलियन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 पर खपरी बायपास/ओवरब्रिज के पास हुई।

कार के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार CRPF जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर एक डिजायर कार से जा रहे थे। सुबह लगभग 8.15 बजे कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह पिचक गया। एयरबैग खुलने के बावजूद जवानों को नहीं बचाया जा सका।

हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों और राहत दल ने कटर, सब्बल और क्रेन की मदद से कार की बॉडी काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला।

तीन जवान समेत चार की मौत

हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य जवान ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचा उमेंद्र सिंह, एसआई (201 कोबरा बटालियन), मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल (निवासी झारखंड), राजकुमार गौड़ कांस्टेबल, हीरालाल नागर सिविलियन चालक शामिल है, जबकि घायल जवान अभिमान राय को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के कलेक्टर-एसपी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने घायल जवान से फोन पर बात कर बेहतर उपचार का आश्वासन दिया और हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दर्दनाक हादसे के बाद सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद जवानों के पार्थिव शरीर को अंतिम सम्मान के साथ उनके गृह राज्य भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

VIdEo

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपति समेत तीन की मौत, एक युवक गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button