नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, जैन मुनि महाराज के अंतिम दर्शन के लिए जा रहे थे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ के पास एक कार नदी में गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मृतक तीनो मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे। वे जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन करने सतना से डोंगरगढ़ के पास चंद्रगिरी पर्वत जाने के लिए निकले थे।

जानकारी के अनुसार जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के समाधि लेने की खबर के आने बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए सतना से जैन समाज के 6 लोग रविवार सुबह कार से छत्तीसगढ़ के चन्द्रगिरि रवाना हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी कार छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। पानगांव मुंडीपार के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी।

बताया जा रहा है कि, इस हादसे में कार सवार आशीष जैन, जितेंद्र जैन जीतू और प्रशांत जैन की मौत हो गई। कार सवार 6 लोगों में से वर्धमान जैन, अप्पू जैन एवं अंशुल जैन की हालत ठीक है। हालांकि उन्हें भी चोट आई है लेकिन वे तीनों सुरक्षित हैं।

समाज में शोक की लहर

बताया जाता है कि कार सवार सभी 6 लोगों में से 5 खुद ड्राइविंग जानते थे। हादसा कैसे हुआ इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जैन मुनि विद्यासागर महाराज के समाधि लेने की खबर से पहले ही गमगीन रहे जैन समाज तीन युवकों की मौत से दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरा समाज शोकाकुल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Articles

Back to top button