कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में जनगणना प्रकोष्ठ समिति का हुआ गठन, जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की होगी गणना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य के लिए जिले में जनगणना प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जो कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी बीएस उइके की अध्यक्षता में गठित की गई है।

जिनमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी, आईटी जिला सूचना केन्द्र के उप निदेशक, सर्व अनुविभागीगय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद, जिला योजना एवं सांख्यिकी के उप संचालक, जिला कोषालय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक तथा ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सदस्य है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जनदर्शन में मिले 28 आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button