CG SANKALP बजट 2026-27: “सुशासन से समृद्धि” का बजट, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम, 5 नए मिशन शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने छत्तीसगढ शासन का वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट – छत्तीसगढ़ अंजोर, 2047 के लक्ष्यों की पूर्ति एवं राज्य की सतत् विकास यात्रा में उठाया गया एक कदम है। बजट में 5 नये मिशन भी शामिल किये गये हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी का कहना है कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास की गति को और तेजी प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास हो, भविष्य के अनुरूप कार्यबल तैयार हो, आजीविका के नए अवसर उपलब्ध हों, कमजोर वर्ग अग्रणी बनें और छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक कौशल से उन्नत किया जा सके।
सरकार के पिछले 2 बजट के मार्गदर्शी सिद्धांत GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) और GATI (Good Governance, Accelerating Infrastructure, Technology, Industrial Growth) थे। इस वर्ष का बजट SANKALP थीम पर आधारित है।
देखिए बजट एक नजर में :-

5 नये मिशन शामिल –


बेटियों को मिलेंगे 1.50 लाख

भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय











