छत्तीसगढ़ व्यापम ने दिसम्बर 2026 तक की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, होंगी ये परीक्षाएं आयोजित, देखिए पूरी सूची
तकनीकी शिक्षा, पुलिस, कृषि, उच्च न्यायालय सहित कई विभागों की भर्ती परीक्षाएं होंगी आयोजित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने अप्रैल 2026 से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार इस अवधि में राज्य के विभिन्न विभागों के लिए कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएँ आयोजित की जाएंगी।
व्यापमं द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कृषि विभाग, उच्च न्यायालय, गृह पुलिस, नगर सेना, जल संसाधन विभाग तथा संयुक्त भर्ती परीक्षा समेत कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस कैलेंडर का उद्देश्य अभ्यर्थियों को पहले से परीक्षा तिथियों की जानकारी देना है ताकि वे अपनी तैयारी समय पर कर सकें। व्यापमं ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं की तिथियाँ संभावित है, आवश्यकता अनुसार परिवर्तित हो सकती हैं।
देखिए पूरी सूची…
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t