Chandrayaan-3 Mission Update : इसरो ने किया ट्वीट कब और कितने समय होगी सॉफ्ट लैन्डिंग, देख सकेंगे लाइव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- Chandrayaan-3 अंतरिक्ष यान के लैंडर मॉड्यूल के लिए दूसरा डी-ऑर्बिटिंग ऑपरेशन  आज (20 अगस्त, 2023) सफलतापूर्वक किया गया। अब लैंडर मॉड्यूल की कक्षा से मात्र 25 किमी x 134 किमी की दूरी पर है।इस बीच इसरो ने ट्विटर पर तारीख और समय की घोषणा की है ।

इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि लैंडर मॉड्यूल Lander Module (LM) का हेल्थ सामान्य है। इस कुशलता से लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा की सतह की ओर उतरने के लिए आवश्यक कक्षा प्राप्त हो जाती है। लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त, 2023 को 17:30 -18:30 बजे IST के बीच चंद्र सतह पर उतरने की उम्मीद है।आपको बता दे कि चंद्रयान -3 के लैंडर और रोवर को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतार जाएगा ।

लूना 25( Luna-25 ) हुआ क्रैश

वही रूस का मून मिशन लूना-25 (Moon Mission Luna-25 ) चंद्रमा की सतह से टकराकर एक दिन पहले ही क्रैश हो गया है । लूना 25 कल 21 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करने वाला था । रूस के इस मिशन के बाद पूरी दुनिया की नजर भारत के Chandrayaan-3 मिशन पर गड़ी हुई है ।

इसरो ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान की खोज  चंद्रयान -3 Chandrayaan-3 मिशन के साथ मील के पत्थर तक पहुंच गई है, जो चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग हासिल करने के लिए तैयार है। यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अंतरिक्ष अनुसंधान में हमारे देश की प्रगति का प्रतीक है।

pic credit to Chandrayaan-3 twiter

दुनिया भर मे उत्सुकता से इंतजार कर रहे इस लैंडिग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को 17:27 बजे से किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण आईएसटी लाइव कवरेज इसरो वेबसाइट, यूट्यूब, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई प्लेटफार्मों के माध्यम से किया जाएगा ।चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हर भारतीय के लिए एक यादगार क्षण है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाता है बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाता है। यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है।

कब हुई थी चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग पढिए पूरी खबर :-

ISRO : Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग आज PM मोदी ने दी शुभकामनाये ,यहां देख सकते हैं लाइव

Related Articles

Back to top button