CHHATTISGARH : नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 2021 मे इसी जगह पर 23 जवान हुए थे शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ मे एक बार फिर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ मे 3 जवान शहीद हुए है । राज्य के बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी मे कुछ जवान भी घायल बताए जा रहे हैं। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इस मामले की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे। इसी बीच घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की ओर भाग गए। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ मे तीन जवान शहीद हो गए और लगभग 14 जवान घायल बताए जा रहे है । गोलीबारी के बाद बस्तर आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वही जगह है जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी। घायल जवानों को रायपुर अस्पताल लाया जा रहा है। रायपुर के 3 अस्पतालों में घायल जवानों का इलाज होगा।

घायल जवानों के उचित इलाज के लिए दिये निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुठभेड़ में शहीद 3 जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। घटना में घायल जवानों के उचित इलाज के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं जिससे नक्सली बौखलाये हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। हम नक्सलियों से लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों के प्रति हम कृतज्ञ हैं। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: पुलिस और नक्सली के बीच बड़ी मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन