राजिम में सीएम बघेल बोले- भाजपा की गारंटी चाइना समान की तरह, भाजपा ने किसानों को ठगने का काम किया है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शनिवार को राजिम के सर्कस मैदान में चुनावी आमसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पिछले 15 सालों में भाजपा की सरकार थी, लेकिन भाजपा ने किसानों को ठगने का काम किया है। सीएम बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के गारंटी का कोई गारंटी नहीं है। वो चाइना समान की तरह है, उसकी कोई गारंटी नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ़. रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा।
CM बघेल ने कहा कि कि किसानों को उनके उपज का दाम दे दो, वो कितनों रोजगार पैदा कर देंगे। कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया, तो भाजपा को तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि पांच सालों में अर्थव्यवस्था मजबूत हुआ है। कहा कि हम लोग कोई फार्म नहीं भरवा रहे है, लेकिन भाजपा के लोग फार्म भरवा रहे हैं। इससे लगता है कि दाल में कुछ काला है।
Read More News : भाजपा के संकल्प पत्र को टक्कर देने कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
श्री बघेल कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का धान 3200 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से लेगी। कर्ज माफ करेगी। 200 यूनिट तक बिजली फ्री देगी, 6000 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता 4000 बोनस, 500 सिलेंडर सब्सिडी, केजी से पीजी तक शासकीय स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य योजना सहित कई वायदे को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार फिर से आएगी तो इन वादों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ साथ संस्कृति के क्षेत्र का काम किए है। राजिम कुंभ को राजिम माघी पुन्नी मेला बनाया गया। रामवनगमन परिपथ का कार्य किया गया। हमने राम के नाम पर वोट नहीं मांगते है। सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीज त्योहार में अवकाश घेाषित किए हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति का संरक्षित करने के साथ संवर्धित और विकसित किया गया है। उन्होंने अब की बार 75 पार के नारे भी लगवाए।
कांग्रेस सरकार को किसान, मजदूर, गरीब की चिंता है – अमितेश
राजिम विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 21 सौ समर्थन मूल्य का वायदा किया था, किसान उसका इंतजार करते रहे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी और दो घंटे के अंदर कर्ज माफ हुआ है। घोषणा पत्र में 25 सौ समर्थन मूल्य में धान खरीदी वादा किया था उसे भी पूरा किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक मुख्यमंत्री थे श्यामचरण शुक्ल जिसे कका के नाम से जाना जाता था और आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री है भूपेश बघेल, जिसे कका बोला जाता है।
More News : नवापारा में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले: मोदी-शाह छत्तीसगढ़ का माहौल खराब कर रहे
भूपेश बघेल जी ने किसानों, मजदूरों, गरीबों की चिंता की है। हमारी सोंच है कि कोई भी किसान आत्महत्या न करें। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों को 32 सौ रूपए क्विंटल की दर से धान की खरीदी करेगी। कांग्रेस की सोंच है कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो।
सिकासेर का एक बुंद पानी दूसरे जिले में नही जाने देंगे
श्री शुक्ल ने भाजपा द्वारा जारी मोदी की गारंटी के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि घोषणा पत्र के 15 वें नंबर पर लिखा है कि 2025 तक पूरा करने के लक्ष्य से कोडार-सिकासाल जलाशय लिंकिंग परियोजना बनाएंगे। इसे हम सहने वाले नहीं है। हम किसी भी शर्त में सिकासार का पानी नहीं देंगे। कहा कि राजिम के किसान दो फसल में बोआई करते हैं। पानी की आवश्कता ज्यादा होती है। इसलिए किसी भी हालत में सिकासार का पानी महासमूंद में नहीं देंगे। मैं जब तक हूं ये काम संभव नहीं होगा। भाजपा के घोषणा पत्र में पानी लूटने का जो काम हो रहा है इसका जवाब जनता 17 नवम्बर को देगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
प्रत्याशियों का डोर टू डोर जनसंपर्क, जनता से ले रहे आशीर्वाद, अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील