आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत, 6 महिलाएं झुलसी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है, वहीं 6 महिलाएं झुलस गई है। सभी खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया है। घटना धरसीवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलियारी के गोड़ी गांव का है।

जानकारी के अनुसार कामिनी साहू 22 वर्ष गांव की महिलाओं के साथ खेत में काम करने गई हुई थी। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश होने लगी। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में कामिनी साहू समेत महिलाओं आ गई। घटना में कामिनी साहू जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। वहीं छह अन्य महिलाएं भी इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गई।

घायलों की इलाज जारी

घटना के बाद परिजन एवं आसपास के लोग कामिनी सहित अन्य महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसी अन्य महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। इधर घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं कामिनी के परिवार में मातम परस गया है।

इधर कांकेर में तेज आंधी में खेत में बिजली का तार गिर गया। इसकी चपेट में आकर मादा भालू और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। नरहरपुर वन परिक्षेत्र के देवी नवागांव भालुओं का शव देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, बाल-बाल बची मासूम, तीजा से लौट रही थी ससुराल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल