पूर्व मुख्यमंत्री के पिता का निधन, CM साय ने दी श्रद्धांजली, 10 जनवरी को गृहग्राम मे होगा अंतिम संस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे।

आपको बता दे कि नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, उन्हें ब्रेन और स्पाइन से संबंधित पुरानी बीमारी थी । उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

पाटन में उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर पिता के निधन की जानकारी दी। बेटी के विदेश से लौटने के बाद 10 जनवरी को कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CM साय ने दी श्रद्धांजली

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुख जताते हुए अपनी श्रद्धांजली दी है उन्होंने कहाकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति दें।
उपमुख्यमंत्री अरुणसाव , कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट सहित कई भाजपा कांग्रेस के नेताओ ने दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजली दी है ।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

Redmi Note 13 Pro 5G लॉन्च : 200MP कैमरा और जबरदस्त फीचर्स के साथ, जानिए कीमत और आफर्स

 

Related Articles

Back to top button