ट्यूशन पढ़ने गया 6 साल के बच्चे की कुएं में गिरकर मौत : प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर में 6 साल के बच्चे की कुएं में गिरकर मौत हो गई है। बालक ट्यूशन पढ़ने घर से निकला था। वहां उसने टीचर से कहा था कि मुझे भूख लगी है। मैं चाय-बिस्किट खाकर आता हूं। मगर वह घर भी नहीं पहुंचा। ना ही वह ट्यूशन लौट पाया। अगले दिन कुएं में तैरती उसकी लाश मिली है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार फाफाडीह के पास साहू बाड़ा में रहने वाला मयंक साहू (6) सोमवार शाम को मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। वहां उसने टीचर से भूख लगने की बात बताई। फिर वहां से निकला गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। तब परिजन परेशान हो गए और आस-पास के क्षेत्र में उसे तलाशने लगे। मगर बच्चे का कुछ पता नहीं चला।
वहीं जब रात तक बच्चे का पता नहीं चला, तब परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी थी। खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की गई। इसके बाद बच्चा घर से 10 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में तैरता मिला। ये देखकर परिजन हैरान रह गए। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम कराया है। माना जा रहा है कि वह ट्यूशन से लौट रहा होगा। इसी दौरान वह कुएं में गिर गया और यह हादसा हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल