रायपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ आज 17 मार्च से, बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए एवं आयरन की खुराक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के 2,34,876 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के 2,48,602 बच्चों को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) सिरप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस दौरान कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए प्रत्येक सत्र में वजन मापन एवं हीमोग्लोबिन जांच की व्यवस्था की गई है। जांच में कुपोषित पाए जाने वाले बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कर उनका समुचित उपचार एवं पोषण सुनिश्चित किया जाएगा।

शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत टीकाकरण सत्र प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य अमले को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से कार्यक्रम को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।

जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर ले जाकर विटामिन-ए एवं आयरन फोलिक एसिड की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज गर्मी में बढ़ा लू का खतरा, महुआ संकलन करने वालों को सावधानी बरतने की अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button