BIG BREAKING : किसानों के लिए बड़ी खबर, धान खरीदी को लेकर CM साय ने की बड़ी घोषणा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की चिंता करते हुए धान खरीदी को लेकर बड़ी घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ाई गई है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को लोकसभा के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के बाद कहा था कि, किसान भाइयों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि, वैसे तो बंपर खरीदी हो चुकी है। 1.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य था यह पूरा हो चुका है। किसानों द्वारा समय बढ़ाने की मांग आ रही है, क्योंकि बारिश होने से बीच में किसान धान नहीं बेच पाए थे।

शासकीय अवकाश मे भी धान खरीदी

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी को आगे बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक करने की घोषणा कर दी है । छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

अब तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। गौरतलब है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से चालू विपणन वर्ष में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 18 हजार 694 किसान धान बेच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है। मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। अब तक 102 लाख 37 हजार 525 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 92 लाख 38 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, राजभवन में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film