सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता की मौत: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

200 मीटर तक घिसटते चले गए कांग्रेस नेता
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भीषण सड़क हादसे कांग्रेस नेता अशोक हिड़ामी की दर्दनाक मौत गई है। अशोक अपनी बाइक से कही जा रहा था। तभी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के पास हुई है।
जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर में खण्डी नदी के पास ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक में सवार कांग्रेस नेता अशोक हिड़ामी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा ट्रक बाइक को चपेट में लेने के बाद 200 सौ मीटर तक बाइक सवार को घसीट कर ले गई। इस घटना में कांग्रेस नेता के शरीर के चिथड़े हो गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं इस दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अशोक कांग्रेस पार्टी के केवटी क्षेत्र के अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। उनकी पत्नी ग्राम पंचायत सोनेकन्हार की सरपंच है। कांग्रेस नेता की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल