अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, कुछ ही घंटों में पुलिस ने 6 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अवैध संबंध के शक में एक ठेकेदार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं वारदात में शामिल दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। मामला खैरागढ़ थाना का है।
जानकारी के अनुसार तुलाराम पटेल (45) निवासी किल्लापारा बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। उसके साथ ग्राम गाड़ाडीह की एक महिला मजदूर के रूप में काम करती थी। काम खत्म होने के बाद तुलाराम कई बार उसे मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने जाता था।
बताया जा रहा है कि 8 मार्च की शाम को भी वह महिला को छोड़ने ग्राम गाड़ाडीह पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उस पर अवैध संबंध का शक जताते हुए उसे घेर लिया और “यहां क्यों आते हो” कहते हुए हाथ, मुक्के और लात से बेरहमी से पिटाई कर दी।
6 आरोपी गिरफ्तार
मारपीट में गंभीर रूप से घायल तुलाराम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने इस मामले में कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना (35), समय यादव (45), आशीष यादव उर्फ बोदू (42), रूपलाल वर्मा (26), पल्टन वर्मा (60) और पवन वर्मा (35) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपी ग्राम गाड़ाडीह थाना खैरागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 11 आरोपी गिरफ्तार











