पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला : पति की मौत, नाबालिग बेटी लापता, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- घर में सो रहे दंपत्ति पर अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला किया है। हमले में पति की मौत हो गई है, वहीं पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दंपति की नाबालिग बेटी घर से लापता है, जिसे अपहरण की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला कांकेर जिले के दुधावा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिहावापारा निवासी प्रताप शौरी अपनी पत्नी ममता और नाबालिग बेटी के साथ खाना खाने के बाद शुक्रवार रात सोने के लिए चले गए थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और दोनों पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए ताबड़तोड़ हमले के कारण पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर, पेट, हाथ में गंभीर चोट आई है।
इधर घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के लोगों ने घर पहुंचे, तब तक हमलवार भाग चुके थे। वहीं लोगों ने पति-पत्नी को लहूलुहान हालत देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई है। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस नाबालिग बेटी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि नाबालिग को आरोपी अपने साथ ले गए होंगे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन