महिलाओं के लिए खुशखबरी: इस तारीख को मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि, 70 लाख महिलाएं होंगी लाभान्वित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी शेयर की है। पहले 8 मार्च और बाद में 7 मार्च की तारीख तय हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री का समय नहीं मिलने से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था।

तय तारीख अनुसार अब 10 मार्च को महिलाओं के खाते में पहली किस्त के रूप मे 1000 रुपए ट्रांसफर की जाएगी। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में प्रथम बार राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय हितग्राहियों से बात कर योजना के लाभ के बारे में चर्चा करेंगे। महिलाओं के खाते में राशि का भुगतान ऑनलाईन डी.बी.टी. मोड के माध्यम से किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

महतारी वंदन योजना के पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में आएगी पहली किस्त, PM मोदी ऑनलाईन जुड़कर करेंगे सम्बोधित

Related Articles

Back to top button