शाही स्नान करने उमड़ी नागा, साधु-संतों की भीड़, विधायक सहित विदेशी पर्यटक भी हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम कुंभ कल्प मेला 2024 के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नागा बाबाओं, साधु-संतों, विभिन्न अखाड़ों ने शाही स्नान के लिए ऐतिहासिक शोभायात्रा संत समागम स्थल परिसर से सुबह 8 बजे निकाली। इस शोभा यात्रा में समस्त नागा, साधु-संतों के साथ अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, संस्कृति विभाग के उप संचालक प्रताप पारख, मेला आयोजन समिति के गिरीश बिस्सा के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।

शोभायात्रा में सुसज्जित पालकियों शाही बग्गी, घोड़ों में विभिन्न साधु-संत सवार थे। शोभायात्रा संत समागम से शुभारंभ होकर श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पीछे मार्ग से नेहरू बाल उद्यान होते हुए, राजिम पुल, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, गौरवपथ राजिम, व्हीआईपी मार्ग होते हुए मेला में बने शाही कुंड में पहुंची। शोभायात्रा का स्वागत दोनों शहर नवापारा और राजिम में विभिन्न चौक चौराहों में फूल बरसा कर किया गया।

दर्शन करने कुलेश्वर मंदिर मे श्रद्धालुओ की लंबी कतार

शोभायात्रा में विभिन्न चौक में अनेकों अस्त्र-शस्त्रों से नागा बाबाओं, साधु-संतों ने शौर्य प्रदर्शन करते हुए अखाड़े का प्रदर्शन किया। नागा साधुओं के तलवार, फरसा चलाते और खुशी से नाचते देखकर मेले में आए अंचल वासी रोमांचित हो उठे। धीरे-धीरे आगे बढ़ते शोभायात्रा शाही स्नान कुंड के पास पहुंचा, जहां शस्त्र पूजन पश्चात सर्वप्रथम नागा बाबाओं ने कुंड में छलांग लगाई और शाही स्नान सम्पन्न किया।

सुबह स्नान के बाद रेत से शिवलिंग बनाकर की पूजा

विदेशी पर्यटक भी हुए शामिल

नागा बाबाओं के साथ अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू भी कुंड में डुबकी लगाने के लिए उतर गए। शाही स्नान करने विभिन्न अखाड़ों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस विहंगम दृष्य को देखने पूरे मेला क्षेत्र के अलावा कुंड के पास बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थी की भीड़ उमड़ी हुई थी। शोभा यात्रा की भव्यता का आनंद लेने, फ्रांस, इटली के अलावा अन्य देशों से पहुंचे विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर नजर पुलिस की चाकचौबंध व्यवस्था थी।

साधु संतों के साथ अभनपुर विधायक ने किया स्नान
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JSETNQGXkLs0YBaCYhydqR

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल