डबरी में मिले बुजुर्ग दंपत्ति के शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां डबरी में बुजुर्ग दंपत्ति के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने दोनों के शव पानी में तैरते देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, लखनपुर क्षेत्र के ग्राम कटिंडा निवासी करीमन पंडो (65 वर्ष) अपनी पत्नी करीमन पंडो (62 वर्ष) के साथ गुरुवार सुबह आमाचुआं डबरी में नहाने गए थे। काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो उनका बेटा करमसाय पंडो अपनी पत्नी के साथ उन्हें ढूंढते हुए डबरी के पास गया। डबरी के पास पहुंचने पर दोनों के शव पानी पर तैरते मिले। दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।
मृतक एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय दंपत्ति तालाब के गहरे हिस्से में चले गए। इस दौरान जब एक व्यक्ति डूबने लगा तो दूसरे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दोनों की डूबने से मौत हुई है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
दर्दनाक हादसा: गाज गिरने से किसान दंपत्ति की मौत, 3 महिलाएं घायल