किसान ने की आत्महत्या, खेत में पेड़ पर लटकते हुए मिली लाश, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- जिले में एक किसान की लाश पेड़ पर लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है मृतक एक दिन पहले अपने घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह उसकी लाश लोगों ने फांसी पर लटकते देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरा के रहने वाले रामायण सिंह (48) पिता अमरू सिंह खेती-किसानी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह लोगों ने उसके शव को एक पेड़ पर लटकते देखा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजन बोले- खेत जाने निकला था फिर नहीं लौटा घर

पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इस दौरान परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रामायण सिंह गुरुवार की सुबह अपने घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। शाम पांच बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तब उन्होंने पतासाजी शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकने की जानकारी मिली।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में किसान के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका है। उसके शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से पूछताछ में उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

Related Articles

Back to top button