ब्यूटीशियन की बंद कमरे में मिली लाश: हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- ब्यूटीशियन की बंद कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थी। परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस खुदकुशी बता रही है। घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के रजगामार निवासी प्रियंका नायक उर्फ बबली (22) ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग की थी। वह प्रियंका मंगला के गंगानगर स्थित सविता दुबे के मकान में किराए पर रहती थी तथा 36 मॉल के पार्लर में ब्यूटीशियन थी।

उसके साथ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम टिकारी निवासी शैलेंद्र भी काम करता था। प्रियंका को अपनी पत्नी बताकर शैलेंद्र ने ही घर दिलाया था। दोनों लिव इन में रहते थे। मंगलवार की शाम प्रियंका के कमरे से बदबू आ रही थी। दूसरे किराएदारों ने खिड़की से देखा तो प्रियंका की लाश फंदे पर लटकते नजर आई।

उन्होंने मकान खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोला और भीतर फंदे से लाश नीचे उतारी और पुलिस को सूचना दी। युवती के पिता शरद नायक के अनुसार उसकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है। उसकी हत्या की गई है। यह भी बताया कि नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर भी कई खरोच के निशान हैं। सुसाइड के लक्षण नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर से शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन