पेड़ में लटके मिला प्रेमी जोड़े का शव, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में शनिवार को एक युवक-युवती का शव पेड़ पर लटके हुए मिला है। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर दोनों शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला दुर्ग जिले के मचांदुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मचांदुर चौकी क्षेत्र के खोपली गांव में शनिवार सुबह पेड़ से लटकी एक युवक और युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। दोनों का शव नाइलोन रस्सी के सहारे पेड़ से लटकी हुई थी। कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा।

मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। स्टेशन मरोदा और खोपली गांव की रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार मीनाक्षी शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। वहीं कोसल अविवाहित था। कोसल टाइल्स का काम करता है। मीनाक्षी भी कई बार उसके साथ काम पर जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां हुईं। जब वो एक दूसरे से शादी नहीं कर पाए तो अपने घर से 10-12 किलोमीटर दूर खोपली गांव पहुंचे और वहां फांसी पर झूल गए।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की आशंका

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी की उसके पति के साथ अक्सर विवाद होता था। कुछ दिन पहले भी दोनो के बीच झगड़ा हुआ और पति ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की गई तो मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामत नहीं हुआ है। हालांकि मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस में दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और गांव वालों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: अवैध संबंध के शक में भाभी की हत्या, देवर ने कल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर काट दिया गला, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन