राजिम ब्रेकिंग: नदी में मिला नवजात शिशु का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नदी किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृत शिशु की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5 बजे राजिम के मुख्य मंच के पास पैरी-महानदी किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने इसकी जानकारी राजिम थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को लेकर इलाके में कई तरह की बातें हो रही हैं। नवजात के शरीर को कुत्ते आदि जानवरों द्वारा नोचे जाने की बात भी कही जा रही है। शिशु का शव छत-विक्षत अवस्था में पाई गई है।

विवेचक पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि नवजात के शव मिलने की सूचना मिली थी। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि नवजात के मृत होने पर किसी ने नदी में दफना दिया होगा, जो बाहर आ गया होगा। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक की हत्या के बाद नदी किनारे दफनाया शव, जांच में जुटी पुलिस, संदिग्धों से कर रही पूछताछ

Related Articles

Back to top button