फंदे पर लटकते मिला युवक का शव, पिता ने कही ये बात, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भडेसर गांव के रहने वाला संजय साहू (34) गांव में ही ठेला लगाता था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसका शव समेलाल साहू के घर की बाड़ी में नीम के पेड़ पर लटका मिला। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने आत्महत्या किस कारण की है, यह पता नहीं चल सका है।

मृतक के पिता के अनुसार उसका बेटा संजय नशे का आदी था। जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं की गई थी। यदि शादी कर देता तो उसके होने वाली पत्नी को मुझे ही पालना पड़ता। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम का मामले की जांच कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड इस बात से थी नाराज

Related Articles

Back to top button