फिंगेश्वर क्षेत्र में स्कूल के सामने युवक ने लगाई फांसी, अर्धनग्न हालत में मिला शव, इलाके में सनसनी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्कूल के सामने एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामगांव का है।
जानकारी के अनुसार जामगांव स्थित स्कूल का गेट खोलने पहुंचे भृत्य की नजर स्कूल परिसर के सामने पेड़ पर लटके युवक के शव पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव अर्धनग्न हालत में था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतक की पहचान दुलीचंद दीवान के रूप में की गई है, जो गोपालपुर (पिथौरा क्षेत्र) का निवासी बताया जा रहा है।
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
फिंगेश्वर इलाके में महिला की संदिग्ध मौत, चेहरे पर खरोंच के निशान, जांच में जुटी पुलिस











