संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में तालाब में तैरते मिली है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को पानी से बाहर निकाला। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर लाश तालाब में फेंकी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना अंतर्गत मुजगहन गांव में बायपास के नीचे वाले तालाब में गांव के कुछ लोग नहाने गए थे। तभी उन्होंने एक शव को तालाब में तैरता हुआ देखा। इसकी जानकारी बाकी ग्रामीणों को हुई तो तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया।

पुछताक्ष में शव की पहचान अमित पुरी गोस्वामी 28 वर्ष पिता महेंद्र पुरी गोस्वामी गायत्री पारा ग्राम मुजगहन के रूप में की गई । बताया जा रहा है कि अमित को अंतिम बार गुरुवार की शाम गांव में देखा गया था। देर रात तक मृतक अमित पुरी गोस्वामी अपने घर नही पहुंचा था। शुक्रवार सुबह से परिजन आसपास पूछताछ करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद बाईपास तालाब में शव को देखा गया। शव में कई जगह चोट के निशान थे।

हत्या की जता रहे आशंका

चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मृतक अमित की हत्या कर लाश को तालाब में फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़

बच्ची को बचाने तालाब में कूदी दो सगी बहनें, डूबने से तीनों की मौत, गांव में एक साथ उठी तीन अर्थियां, पसरा मातम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल