भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के SIR कार्यक्रम के लिए बढ़ाई समय सीमा, सात दिन और मिला समय
Deadline extended for SIR program

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में समय-सीमा 7 दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। आयोग ने पूर्व में जारी कार्यक्रम को निरस्त करते हुए नया कार्यक्रम जारी किया है।
बता दें कि इसके पहले SIR की अंतिम तिथि 4 दिसंबर तय थी, लेकिन केवल चार दिन ही शेष बचे थे। कई जगहों पर BLO द्वारा समय की कमी की रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग ने यह बड़ा निर्णय लिया और अब भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए निर्धारित तिथियों को एक सप्ताह बढ़ाकर संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है।
91 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण
छत्तीसगढ़ में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का संचालन 04 नवम्बर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। बीएलओ द्वारा प्रदेशभर में घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन तेजी से प्रगति पर है। 30 नवम्बर तक प्रदेश में लगभग 01 करोड़ 92 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल 02 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 91 प्रतिशत है।
विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
1) गणना अवधि (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने की अवधि:
04.11.2025 से 11.12.2025
2) मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण /पुनर्व्यवस्थापन:
11.12.2025 तक
3) कंट्रोल टेबल का अपडेशन और प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची की तैयारी:
12.12.2025 से 15.12.2025 तक
4) प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन:
16.12.2025
5) दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि:
16.12.2025 से 15.01.2026 तक
6) नोटिस चरण (नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन) की अवधि:
16.12.2025 से 07.02.2026 तक
7) मतदाता सूचियों के स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच करना:
10.02.2026 तक
8) मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:
14.02.2026
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











